1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान के तौर पर वनडे में सबसे तेज 5000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली

कप्तान के तौर पर वनडे में सबसे तेज 5000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2020 07:18 pm IST,  Updated : Jan 19, 2020 07:22 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने धोनी को पीछे छोड़ कप्तान के तौर पर सबसे तेज पांच हजार बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

Virat kohli, Ind vs Aus, India vs Australia, Ind vs Aus 3rd ODI, MS Dhoni, Ricky Ponting, Sourav gan- India TV Hindi
Virat kohli Image Source : BCCI.TV

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट कोहली कप्तान के तौर पर सबसे तेज पांच हजार रन पूरा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में कोहली ने भारत के ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा है। कोहली ने कप्तान के तौर पर अपनी 82वीं वनडे पारी में इस रिकॉर्ड पर पहुंचे हैं।

वहीं पूर्व कप्तान धोनी ने कप्तान के तौर पर 127वीं वनडे पारी में इस आंकड़े को छुआ था। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी करते हुए 131वीं वनडे पारी में पांच हजार रन बनाए पूरे किए थे। कोहली-धोनी के अलावा इस लिस्ट में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम भी शामिल है। 

हालांकि साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ उनसे एक स्थान उपर चौथे नंबर पर हैं। ग्रीम स्मिथ ने अपनी 135वीं वनडे पारी में कप्तान के तौर पर अपने पांच हजार रन पूरे किए थे जबकि गांगुली ने कप्तान के तौर पर 136वीं वनडे पारी में इस उपलब्धि को हासिल कर इस मामले में वे पांचवे स्थान पर हैं।

वहीं पूर्व कप्तान अजहरुद्दिन अपने 151वीं पारी में पांच हजार रन पूरे कर छठे स्थान पर कायम हैं।

इसके अलावा श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा 157वीं वनडे पारी में इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सातवें स्थान पर जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग 201 पारी में पांच हजार पूरा करने के मामले में आठवें पाएदान पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल