1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय बने

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय बने

 Reported By: IANS
 Published : Sep 03, 2021 05:14 pm IST,  Updated : Sep 03, 2021 05:14 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय बन गए। फोटो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर भारतीय कप्तान खेल जगत में फॉलोअर्स के मामले में चौथे स्थान पर हैं।

Virat Kohli becomes first Indian to have 150 million followers on Instagram- India TV Hindi
Virat Kohli becomes first Indian to have 150 million followers on Instagram Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय बन गए। फोटो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर भारतीय कप्तान खेल जगत में फॉलोअर्स के मामले में चौथे स्थान पर हैं।

237 मिलियन फॉलोर्स के साथ रोनाल्डो इस सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि दूसरे स्थान पर लियोनल मैसी हैं जिनके 260 मिलियन फॉलोर्स हैं और नेमार 150 मिलियन फॉलोर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

कोहली इससे पहले इंस्टाग्राम पर 75 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पहले एशियाई बन गए थे।

इंस्टाग्राम के अलावा, कोहली की ट्विटर और फेसबुक जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है। अब तक उनके ट्विटर पर 43.4 मिलियन और फेसबुक पर 48 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

हाल ही में, कोहली ने बॉलीवुड सितारों अक्षय कुमार और रणवीर सिंह को भारत की सबसे अमीर सेलेब सूची में शीर्ष स्थान बनाए रखने के लिए पछाड़ दिया था।

डफ एंड फेल्प्स द्वारा सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी 2020 के अनुसार, भारतीय कप्तान कथित तौर पर 237.7 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ भारत की सबसे अमीर हस्ती के रूप में शीर्ष पर पहुंचे थे।

भारतीय कप्तान अपने हर पोस्ट के लिए पांच करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसकी तुलना में, रोनाल्डो प्रति प्रायोजित इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 11.72 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल