1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को दिल्ली में होगी इकट्ठा, नए बल्लेबाजी कोच से मिलेंगे खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को दिल्ली में होगी इकट्ठा, नए बल्लेबाजी कोच से मिलेंगे खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Sep 09, 2019 06:37 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 06:37 pm IST

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि भारतीय टीम गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में एकत्रित होगी और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच के लिए धर्मशाला जाएगी।

भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को दिल्ली में होगी इकट्ठा, नए बल्लेबाजी कोच से मिलेंगे खिलाड़ी- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को दिल्ली में होगी इकट्ठा, नए बल्लेबाजी कोच से मिलेंगे खिलाड़ी Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में वेस्टइंडीज को मात दे अपनी पहली जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम अगली सीरीज से पहले गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में इकट्ठा होगी और यहां से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए धर्मशाला रवाना होगी।

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि भारतीय टीम गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में एकत्रित होगी और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच के लिए धर्मशाला जाएगी।

अधिकारी ने कहा, "टीम का ब्रेक बुधवार को खत्म हो रहा है और टीम के खिलाड़ी गुरुवार को दिल्ली में एकत्रित हो रहे हैं। यहां से अगले दिन वह धर्मशाला जाएंगे। टीम के नए बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर भी टीम के साथ जुड़ेंगे। वह कोचिंग स्टाफ में नया चेहरा हैं। वह संजय बांगर का स्थान लेंगे।"

भारत को क्विंटन टी कॉक की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला के सुंदर स्टेडियम में पहला मैच खेलना है। इसके बाद टीम दूसरे टी-20 के लिए मोहली जाएगी जहां 18 सितंबर को मैच खेला जाएगा। अंतिम टी-20 बेंगलुरू में 22 सितंबर को खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले ही भारत पहुंच चुकी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल