1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS v IND : दूसरे वनडे में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल किया बड़ा मुकाम

AUS v IND : दूसरे वनडे में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल किया बड़ा मुकाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 29, 2020 03:41 pm IST,  Updated : Nov 29, 2020 03:41 pm IST

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में कोहली ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

AUS v IND : दूसरे वनडे में...- India TV Hindi
AUS v IND : दूसरे वनडे में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल किया बड़ा मुकाम Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में कोहली ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। दरअसल, विराट कोहली ने जैसे ही 28वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़ा, वैसे ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिए। कोहली ने 40वीं पारी में ये उपलब्धि अपने नाम की।

यही नहीं, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने का कारनामा उन्होंने तीसरी बार किया। इससे पहले विराट कोहली 34 पारियों में वेस्टइंडीज और 44 पारियों में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2000 रन बनाने का कारनामा कर चुके हैं।

किसी एक टीम के खिलाफ वनडे में सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी 

  • 34 विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज
  • 37 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 40 सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 40 विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 44 विव रिचर्ड्स बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 44 विराट कोहली बनाम बनाम श्रीलंका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल