1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी बॉलर ने विराट कोहली की तारीफ़ का यूं दिया जवाब

पाकिस्तानी बॉलर ने विराट कोहली की तारीफ़ का यूं दिया जवाब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 20, 2017 06:06 pm IST,  Updated : Oct 20, 2017 06:06 pm IST

कोहली की तारीफ का तारीफ़ का जवाब देते हुए मोहम्मद आमिर कहा कि वे दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज़ पर फ़िदा है.

Mohammad Amir, Virat Kohli- India TV Hindi
Mohammad Amir, Virat Kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय दुनियां के बेहतरीन बल्लेबाज़ माने जाते हैं. उन्होंने हर देश में अपनी बल्लेबाज़ी का जलवा बिखेरा है और यही वजह है कि उनके फ़ेन्स हर देश में हैं, ख़ासकर पाकिस्तान में. कोहली ने हाल ही में ख़ुलासा किया था कि वह पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर की गेंदबाज़ी से बहुत डरते हैं। विराट कोहली ने आमिर की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की थी। 

कोहली ने एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि दुनिया के जितने भी बॉलरों के खिलाफ बैटिंग की है उसमें सबसे ज्यादा कठिन पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर के खिलाफ खेलना है। कोहली ने कहा था कि आमिर दुनिया के उन बेहतरीन तीन गेंदबाजों में से एक है जिनके खिलाफ मैंने अपने करियर में बल्लेबाज़ी की है।

वहीं कोहली की तारीफ का तारीफ़ का जवाब देते हुए मोहम्मद आमिर कहा कि वे दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज़ पर फ़िदा है कि उन्होंने उनकी गेंदबाजी की तारीफ की। विस्डन इंडिया के अनुसार आमिर ने कहा कि दुनिया जानती है कि कोहली बेस्ट हैं। आपको उनके ख़िलाफ़ अपना बेस्ट देना होता है। अगर आप उन्हें चांस देते हैं तो वो गेम की दिशा बदल सकते हैं, जैसा कि उन्होंने ढाका में एशिया कप के दौरान किया था। 

आमिर ने कहा, ''यही वजह है कि मैं उन्हें टारगेट करने के लिए फोकस कर अपना बेस्ट खेल दिखाता हूं। विराट कोहली का बेस्ट स्ट्राइकर रेट और रनों का पीछा करने में भी वे अच्छे हैं और इसीलिए वे दुनिया के गेंदबाजों के लिए बहुत बड़ी चुनौती हैं।''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल