1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली क्रिकेट फैन्स के बीच सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली क्रिकेट फैन्स के बीच सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 05, 2019 08:40 am IST,  Updated : Nov 05, 2019 08:40 am IST

सर्च किए गए परिणामों के अनुसार, 2019 में जनवरी से लेकर सितंबर तक कोहली एक महीने में औसतन 20 लाख बार सर्च किए गए हैं।

Virat Kohli, Team India- India TV Hindi
डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफार्म सेमरश की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों में पहले तीन स्थानों पर लगातार दूसरे साल तीन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा है।  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली दिन ब दिन और ज्यादा प्रसिद्ध होते जा रहे हैं। डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफार्म सेमरश की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों में पहले तीन स्थानों पर लगातार दूसरे साल तीन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा है। इनमें कोहली नंबर वन पर बने हुए हैं जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दूसरे और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं।

सर्च किए गए परिणामों के अनुसार, 2019 में जनवरी से लेकर सितंबर तक कोहली एक महीने में औसतन 20 लाख बार सर्च किए गए हैं। वहीं, धोनी और रोहित एक महीने में औसतन 10 लाख बार सर्च किए गए हैं।

इस बीच, खिलाड़ियों के अलावा भारतीय टीम भी 2019 में सबसे ज्यादा बार सर्च की गई है। 2018 में इंग्लैंड सबसे ज्यादा बार सर्च की गई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल