1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली की स्लेजिंग करना इस गेंदबाज को पड़ा महंगा, गुस्साए विराट ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

कोहली की स्लेजिंग करना इस गेंदबाज को पड़ा महंगा, गुस्साए विराट ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 06, 2019 10:30 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 10:46 pm IST

पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केसरिक विलियम के बीच तीखी नोकझोक देखने को मिली।

Virat kohli, Virat kohli anger, Kesrick Williams ind vs Wi- India TV Hindi
virat kohli Kesrick Williams virat vs Kesrick Williams, virat kohli anger india vs west indies Image Source : TWITTER

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में बहुत दिन बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली का 'गुस्सैल' रूप देखने को मिला। इस मुकाबले में कोहली और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केसरिक विलियम के बीच तीखी नोकझोक हुई। भारतीय कप्तान कोहली ने मैच के 16वें ओवर में विलियम को उनके ही स्टाइल में लगातार दो गेंद पर बाउंड्री जड़कर स्लेज किया।

दरअसल इससे पहले पारी के 13वें ओवर में रन लेने के दौरान कोहली और विलियम के बीच बहस हो गई थी जिसमें मैदानी अंपायर को दखल देना पड़ा गया था। इसके बाद विलियम जब 16वां ओवर फेंकने आए तो कोहली ने उनकी पहली दो गेंद पर लगातार दो बाउंड्री जड़ उनके होश उड़ा दिए।

आपको बता दें कि विलियम ने ऐसे ही कोहली को साल 2017 में स्लेज किया था। विलियम ने जमैका में खेले गए इस मुकाबाले में विराट कोहली को आउट करने के अपने सिंगनेचर स्टारइल में कोहली को डगआउट में वापस जाने का इशारा किया था।

कोहली ने इस मैच विलियम के ही स्टाइल में जवाब देते हुए उन्हें दो साल पुरानी बात दिलाई। विलियम के इस ओवर में कुल 23 रन बने थे। विलियम के इस ओवर में सिर्फ कोहली ही नहीं बल्कि ऋषभ पंत ने भी अपना हाथ खोला और मैच के पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल