1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अनुष्का को ड्रॉप करने एयरपोर्ट पहुंचे विराट, किया KISS

अनुष्का को ड्रॉप करने एयरपोर्ट पहुंचे विराट, किया KISS

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 03, 2016 01:57 pm IST,  Updated : Jun 03, 2016 01:57 pm IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। कभी दोनों एक दूसरे को अवॉइड करते हैं तो कभी अनुष्का विराट की टीम RCB को चियर अप करती नजर आती हैं। इसी बीच गुरुवार रात अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं।

virat- India TV Hindi
virat

मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। कभी दोनों एक दूसरे को अवॉइड करते हैं तो कभी अनुष्का विराट की टीम RCB को चियर अप करती नजर आती हैं। इसी बीच गुरुवार रात अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं।

मुंबई एअरपोर्ट ऐसी जगह है जहां पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के इश्क की चर्चाओं को खूब हवा मिलती रहती है। अक्सर फोटोग्राफर्स भी उन्हें यहां ही क्लिक करते हैं। अब फिर एक मौका इन शटरबग्स के हाथ लगा। गुरुवार रात अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। दिलचस्प बात यह रही की अनुष्का को ड्रॉप करने विराट खुद पहुंचे।

दोनों ने कार के अंदर एक-दूसरे को गले लगाकर विदा किया। और तो और उन्होंने खुलेआम लोगों के सामने एक-दुसरे को किस भी किया। जी हाँ, शायद आपको इस बात पर यकीन न आए, पर इस बात का सबूत ये तस्वीरें हैं, जिसमें विराट और अनुष्का एक-दुसरे को किस करते हुए नज़र आ रहे हैं।

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि करीब पौने ग्यारह बजे रात विराट और अनुष्का पार्किंग एरिया में निकले। जहाँ दोनों ने एक दुसरे को अलविदा कहा और एक-दुसरे को किस किया। पहले अनुष्का ने विराट को और बाद में विराट ने किस करके गुड बाय कहा।

हालांकि, कार से निकलने के बाद अनुष्का ने मीडिया को अवॉइड किया और तुरंत ही एअरपोर्ट के अंदर चली गईं। बता दें, इन दिनों अनुष्का फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वे बुडापेस्ट रवाना हुई हैं। वहां पर सलमान खान भी उन्हें ज्वाइन करने वाले हैं। चंद दिनों तक वहां ये लीड एक्टर्स अपना काम निपटाएंगे और वापस आ जाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल