1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 16 साल की उम्र में ऐसे दिखते थे विराट कोहली, कप्तान ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

16 साल की उम्र में ऐसे दिखते थे विराट कोहली, कप्तान ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 20, 2019 03:03 pm IST,  Updated : Sep 20, 2019 03:06 pm IST

दूसरे T20 मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से करारी शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया की नजरें अब तीसरा मैच जीतने के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने की है।

16 साल की उम्र में ऐसे...- India TV Hindi
16 साल की उम्र में ऐसे दिखते थे विराट कोहली, कप्तान ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो Image Source : TWITTER/VIRAT KOHLI

दूसरे T20 मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से करारी शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया की नजरें अब तीसरा मैच जीतने के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने की है। इस बीच कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में कोहली 2 अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

कोहली ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "अपने यंगर सेल्फ को जाते देखते हुए।" दरअसल, कोहली ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर किया है, उसमें बाईं तरह 16 साल के कोहली दिख रहे हैं। वहीं, दाईं ओर उनकी अभी की फोटो हैं जिसमें वह अपनी युवावस्था की ओर देख रहे हैं।

विराट कोहली की इस फोटो को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने वर्ल्ड क्लास फिटनेस हासिल करने के लिए काफी कड़ी मेहनत की है। यही वजह है कि आज के कोहली पुरानी फोटो से काफी अलग दिखाई पड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि विराट कोहली अभी बतौर कप्तान साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में व्यस्त हैं। धर्मशाला में पहला मैच रद्द होने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे मैच में अफ्रीका को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। अब तीसरे मैच बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां भारत की नजर सीरीज जीतने पर होगी। टी-20 सीरीज के बाद 2 अक्टूबर से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल