1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO:कोहली चाचा के साथ मस्ती की धोनी की बेटी ज़ीवा ने, बोली 'म्याऊं-म्याऊं'

VIDEO:कोहली चाचा के साथ मस्ती की धोनी की बेटी ज़ीवा ने, बोली 'म्याऊं-म्याऊं'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 09, 2017 11:44 am IST,  Updated : Oct 09, 2017 11:44 am IST

टीम इंडिया ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के घर दावत उड़ाई और फिर मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से धो डाला। लेकिन दावत के दिन धोनी की बेटी ज़ीवा ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अच्छी तरह घोया जिसका कोहली ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया

virat- India TV Hindi
virat

रांची: रांची में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फर्स्ट टी- 20 मैच तरह के पहले टीम इंडिया ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के घर दावत उड़ाई और फिर मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से धो डाला। लेकिन दावत के दिन धोनी की बेटी ज़ीवा ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अच्छी तरह घोया जिसका कोहली ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ज़ीवा के प्यारे वीडियो सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। लेकिन इस बार जीवा के साथ बेहद क्यूट वीडियो शेयर किया है विराट कोहली ने।

इंस्टाग्राम एकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में कोहली लॉन में बैठे ज़ीवा के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में ज़ीवा कोहली को बिल्ली की आवाज़ निकालकर सुना रही हैं और कोहली भी उनकी नक़ल कर रहे हैं। कई बार जीवा के मासूम सवाल सुनकर कोहली हंसने भी लगते हैं। विराट जीवा से पूछते हैं कौन किया..? इस पर जीवा भी बार-बार पूछती है - कौन किया.. कौन किया..? विराट बोलते हैं जीवा ने किया. जीवा कहती है बिल्ली ने किया और वह म्याऊं-म्याऊं करने लगती है। आखिर में विराट भी म्याऊं -म्याऊं की आवाज से उसे डराने लगते हैं।

कोहली ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि जीवा के साथ फिर से मिलना हुआ, मासूम के आसपास रहना कितना अच्छा और एक आशिर्वाद की तरह है। आपको बता दें रांची धोनी का गृह नगर है। मैच के पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को भी लिट्टी-चोखे की दावत दी थी। (मुझे नहीं समझ आया डकवर्थ लुइस नियम, हमें मिलना चाहिए था 40 रन का लक्ष्य: कोहली)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल