1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहली बार BCCI ले सकता है बड़ा फैसला, कोहली-धोनी समेत विदेशी लीग में खेल सकते हैं स्टार भारतीय खिलाड़ी

पहली बार BCCI ले सकता है बड़ा फैसला, कोहली-धोनी समेत विदेशी लीग में खेल सकते हैं स्टार भारतीय खिलाड़ी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 25, 2018 09:55 pm IST,  Updated : May 25, 2018 09:55 pm IST

ऐसी खबरें हैं कि इन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मान्यता भी मिल सकती है। 

विराट कोहली और एम एस...- India TV Hindi
विराट कोहली और एम एस धोनी

नई दिल्ली: इंग्लैंड में 2020 में प्रस्तावित 100-बाल क्रिकेट में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इन नामी खिलाड़ियों में कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी के नाम भी शामिल हैं। ऐसी खबरें हैं कि इन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मान्यता भी मिल सकती है। 

अंग्रेजी वेबसाइट डेलीमेल डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग के बाजार को बचाने के लिए विदेशी लीगों मे अपने खिलाड़ियों को भेजने वाली बीसीसीआई इस 100-बाल टूर्नामेंट में खेलने के लिए अपने खिलाड़ियों को अनुमति दे सकती है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, "विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और बाकी के अन्य शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों के इसके पहले सीजन में हिस्सा लेने से टूर्नामेंट को काफी फायदा होगा।"

इससे पहले बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को इसी साल ग्रीष्मकाल में होने वाली किया सुपर लीग टी-20 टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत दे दी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल