1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, ट्विटर पर शेयर की प्यार भरी ये तस्वीर

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, ट्विटर पर शेयर की प्यार भरी ये तस्वीर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 17, 2019 11:13 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 11:13 pm IST

अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा 'जो व्रत एक साथ रखते हैं वो हंसते भी एक साथ है, हेप्पी करवा चौथे।'   

Virat Kohli And Anushka Sharma- India TV Hindi
Virat Kohli And Anushka Sharma Image Source : TWITTER: @IMVKOHLI

अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली का प्यार कभी नहीं छिपा। विराट कोहली ने अब करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी के लिए व्रत रखकर ये बता दिया है कि वो अनुष्का से बेइनतेहां प्यार करते हैं। जी हां, विराट कोहली ने ट्विटर पर अनुष्का संग तस्वीर शेयर कर खुद बताया है कि उन्होंने भी अनुष्का के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था।

अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा 'जो व्रत एक साथ रखते हैं वो हंसते भी एक साथ है, हेप्पी करवा चौथे।' 

विराट कोहली की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीर शेयर करने के 10 मिनट बाद ही 13 हजार से अधिक फैन्स इसे लाइक कर चुके हैं।

ऐसा बताया जा रहा है विराट कोहली इस समय टीम इंडिया से दूर मुंबई में है क्योंकि आज उन्हें और रोहित शर्मा को टीम के साथ प्रैक्टिस करते हुए नहीं देखा गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल