1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India Vs West Indies: विराट कोहली के 24 शतक पूरे, सहवाग को पीछे किया

India Vs West Indies: विराट कोहली के 24 शतक पूरे, सहवाग को पीछे किया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 05, 2018 11:25 am IST,  Updated : Oct 05, 2018 11:29 am IST

भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ियों में विराट कोहली के आगे सचिन तेंदुलकर, सुनील गावास्कर और राहुल द्रविड़ हैं

Virat Kohli scores 24th test century against West Indies in Rajkot Test- India TV Hindi
Virat Kohli scores 24th test century against West Indies in Rajkot Test

नई दिल्ली। राजकोट टेस्ट में दूसरे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 24वां शतक जमा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन के बाद कोहली सबसे तेज 24 शतकों तक पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने 24 शतकों तक पहुंचने के लिए कुल 123 पारियां खेली हैं। भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों में अब विराट कोहली चौथे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं उन्होंने विरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है, सहवाग के टेस्ट क्रिकेट में 23 शतक हैं।

भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ियों में विराट कोहली के आगे सचिन तेंदुलकर, सुनील गावास्कर और राहुल द्रविड़ हैं। सचिन के टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक, सुनील गावास्कर के 34 और राहुल द्रविड़ के 36 शतक हैं। विराट कोहली की बतौर कप्तान यह 17वां शतक है और इस साल उनका यह चौथा शतक है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल