1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले पत्नी अनुष्का संग विराट कोहली ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले पत्नी अनुष्का संग विराट कोहली ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 11, 2019 12:48 pm IST,  Updated : Sep 11, 2019 12:48 pm IST

वेस्टइंडीज को मात देने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का आगाज टी-20 के साथ होगा, जिसका पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा।

Virat Kohli and Anushka Sharma- India TV Hindi
Virat Kohli and Anushka Sharma Image Source : INSTA-VIRAT.KOHLI

वेस्टइंडीज दौरे टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज में क्रिकेट का लुफ्त उठाकर घर वापसी करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों फुर्सत के पल पत्नी अनुष्का के संग बिता रहे हैं। दोनों हाल ही में वेस्टइंडीज से एक साथ लौटे हैं। ऐसे में कप्तान कोहली ने घर आते ही सोशल मीडिया पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए शानदार कैप्शन दिया है। 

हालाँकि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की यह तस्वीर वेस्टइंडीज दौरे के दौरान की ही लग रही है। दोनों बीच पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। विराट कोहली जहां शर्टलेस हैं, वहीं अनुष्का शर्मा बिकिनी में हैं। विराट कोहली ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिल का इमोजी बनाया है। जिसके बाद फैन्स विराट-अनुष्का की इस रोमांटिक तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं रुक रहे हैं।

गौरतलब है की वेस्टइंडीज को मात देने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का आगाज टी-20 के साथ होगा, जिसका पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में कोहली स्टैंड का अनावरण भी होगा, जिसके बाद टीम इंडिया धर्मशाला रवाना हो जाएगी।

बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 सितंबर से 22 सितंबर के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 2 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल