1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. करुण नायर को टीम में शामिल ना किए जाने के सवाल पर कोहली ने झाड़ा अपना पल्ला, बोले ये मेरा काम नहीं

करुण नायर को टीम में शामिल ना किए जाने के सवाल पर कोहली ने झाड़ा अपना पल्ला, बोले ये मेरा काम नहीं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 03, 2018 12:42 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 12:42 pm IST

कल से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगज होने जा रहा है। इस सीरीज में भारत के लिए तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर को जगह नहीं मिली है, जिस वजह से चयनकर्ताओं समेत कप्तान कोहली की काफी आलोचना हो रही है। 

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

कल से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगज होने जा रहा है। इस सीरीज में भारत के लिए तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर को जगह नहीं मिली है, जिस वजह से चयनकर्ताओं समेत कप्तान कोहली की काफी आलोचना हो रही है। 

इस मुद्दे पर हाल ही में कप्तान कोहली ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि टीम का सिलेक्शन उनका काम नहीं है। यह चयनकर्ताओं का फैसला है और इस बारे में बात हो चुकी है।

कोहली ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा "तीन लोग टीम को चुनने का काम कर रहे हैं और चयनकर्ताओं ने पहले ही इस बारे में बात की है। मुझे नहीं लगता है कि मैं इस बारे में कमेंट करने की जगह पर हूं। टीम के सिलेक्शन मेरे काम का हिस्सा नहीं है। ये उन तीन लोगों पर है जो वो कर रहे हैं।”

इसके आगे कोहली ने कहा ”हमें एक टीम की तरह से वो करना है जो हम कर रहे हैं। हर कोई अपना काम कर रहा है और सबको यह पता होना चाहिए कि कौन क्या कर रहा है। लोगों को भी यह सब पता है यह सब एक दूसरे से जुड़ा हुआ नहीं है। मुझे लगता है यही कनफ्यूजन है जो लोग सबकुछ एक साथ मिला रहे हैं। सबको लग रहा है हर एक चीज एक ही जगह से हो रही है।”

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल