1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने पुरानी फोटो शेयर कर चेतेश्वर पुजारा को सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

विराट कोहली ने पुरानी फोटो शेयर कर चेतेश्वर पुजारा को सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

 Edited By: IANS
 Published : May 06, 2020 01:32 pm IST,  Updated : May 06, 2020 02:11 pm IST

कोहली ने पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का एक फोटो पोस्ट किया है। फोटो में दूसरे स्लिप में खड़े कोहली एक हाथ से पीटर हैंडसकॉम्ब की कैच लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Virat Kohli, Cheteshwar Pujara, Mohammed Shami, Kohli Pujara, Kohli Pujara tweet, Virat Kohli news, - India TV Hindi
Virat kohli Image Source : INSTAGRAM/AP

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज की एक पुरानी फोटो शेयर कर साथी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की टांग खिंचाई की है। भारत ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। कोहली ने पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का एक फोटो पोस्ट किया है। फोटो में दूसरे स्लिप में खड़े कोहली एक हाथ से पीटर हैंडसकॉम्ब की कैच लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कोहली ने ट्विटर पर इस फोटो को पोस्ट किया है। फोटो में वह हवा में उछलकर एक हाथ से कैच लेते दिख रहे हैं। इस फोटो में उनके साथ चेतेश्वर पुजारा भी नजर आ रहे हैं।

कप्तान कोहली ने कैप्शन में लिखा, " लॉकडाउन के बाद पहला सेशन ऐसा ही होगा। मुझे उम्मीद है कि पुजारा तुम गेंद पकड़ने के लिए जाओगे।"

कोहली और पुजारा के बीच जारी चर्चा में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी जुड़ गए हैं और उन्होंने लिखा, "कोई मौका नहीं।"

कोरोनावायरस के कारण सभी खेल स्थगित होने और लॉकडाउन लागू होने की वजह से खिलाड़ी अपने-अपने परिवार के साथ घर में ही हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल