1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सालगिरह मुबारक विराट कोहली उर्फ़ चीकू

सालगिरह मुबारक विराट कोहली उर्फ़ चीकू

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 05, 2015 11:02 am IST,  Updated : Nov 05, 2015 11:58 am IST

नयी दिल्ली: टीम इंडिया के टेस्‍ट कप्‍तान विराट कोहली 27 साल के हो गए हैं। बहुत ही कम समय में करियर की बुलंदियों पर पहुंचें विराट कोहली जितना मैदान में चर्चित रहते हैं उससे कहीं

सालगिरह मुबारक विराट...- India TV Hindi
सालगिरह मुबारक विराट कोहली उर्फ़ चीकू

नयी दिल्ली: टीम इंडिया के टेस्‍ट कप्‍तान विराट कोहली 27 साल के हो गए हैं। बहुत ही कम समय में करियर की बुलंदियों पर पहुंचें विराट कोहली जितना मैदान में चर्चित रहते हैं उससे कहीं ज्यादा वो मैदान के बाहर भी चर्चा का विषय रहते हैं।  क्रिकेट के हर फार्मेट में एकदम फिट होने वाले विराट कोहली कैरियर की सबसे बड़ी सफलता अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा होने पर मिली।

कैप्टन कोहली टेस्‍ट मैचों में 11 सेंचुरी लगा चुके हैं। इस उम्र में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया में केवल 7 ही बल्‍लेबाज हैं। कोहली 37 टेस्ट खेल चुके हैं और उन्होंने 45.06 के औसत से 2794 रन बनाए हैं। कोहली दुनिया के सातवें ऐसे बल्लेबाज हैं जो टेस्ट खेलने वाले सभी देशों के खिलाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। इस तरह वह दुनिया के महान बल्लेबाजों रिकी पोंटिंग, हर्शेल गिब्‍स, सचिन तेंडुलकर और हाशिम अमला के साथ खड़े हैं। 27 साल की उम्र तक कोहली वनडे मैचों में 23 सेंचुरी भी लगा चुके हैं। इस मामले में सिर्फ तेंडुलकर ही विराट कोहली से आगे हैं। कोहली के नाम 34 हाफ सेंचुरी भी हैं।

33 मैचों के आधार पर सिर्फ पांच ही बल्‍लेबाज ऐसे हैं जिन्‍होंने 50 से अधिक की औसत से रन जुटाए हों। कोहली उन पांच में से एक हैं। उनका स्‍ट्राइक रेट 89 से ज्‍यादा रहा। कोहली 166 वनडे मैच खेल चुके हैं और इसमें 50.60 के औसत से 6831 रन बना चुके हैं।

आईये जानते हैं चीकू के बारे में कुछ खास बातें...

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल