1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फैन से बोले विराट कोहली अगर वो दूसरे देश के बल्लेबाज को पसंद करते हैं तो भारत में ना रहें

फैन से बोले विराट कोहली अगर वो दूसरे देश के बल्लेबाज को पसंद करते हैं तो भारत में ना रहें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 07, 2018 03:48 pm IST,  Updated : Nov 07, 2018 03:48 pm IST

फैन ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को विराट से बेहतर बताया।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की एक वीडियो फुटेज सामने आई है। जिसमें वो अपने फैन पर विवादित टिपप्णी करते नजर आए। विराट कोहली ने फैन से कहा कि,''अगर आप दूसरे देश के बल्लेबाज को प्यार करते हैं तो आप भारत में ना रहें।'' दरअसल विराट ने अपने ऑफिशियल ऐप पर फैंस के साथ एक सेशन किया था। जहां पर किसी फैन ने कमेंट करते हुए विराट को ओवररेटेड बताया और ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लिश खिलाड़ियों की तारीफ की। 

उस फैन ने लिखा था,''विराट को जरूरत से ज्यादा तव्वजो दी जाती है, मुझे लगता है कि उसकी बल्लेबाजी में ऐसा कुछ खास नहीं है। मुझे भारतीय बल्लेबाजों से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लिश बल्लेबाजों की बैटिंग देखना पसंद है।''

जवाब में कोहली ने कहा,''मुझे लगता है तुम्हे भारत में नहीं रहना चाहिए। तुम कहीं और जाकर रहो। जब तुम किसी और देश को प्यार करते हो तो तुम हमारे देश में क्यों रह रहे हो। अगर तुम मुझे पसंद नहीं करते तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मुझे नहीं लगता कि आपको हमारे देश में रहना चाहिए और दूसरों की तरह सोचना चाहिए। आप अपनी प्राथमिकताओं को तय करें।'' इसके बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस विराट के सपोर्ट में उतरे तो कई लोगों ने उनकी इस बात का विरोध भी किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल