1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विंडीज के खिलाफ 19 रन बनाते ही विराट कोहली तोड़ देंगे जावेद मियांदाद का 26 साल पुराना रिकॉर्ड

विंडीज के खिलाफ 19 रन बनाते ही विराट कोहली तोड़ देंगे जावेद मियांदाद का 26 साल पुराना रिकॉर्ड

 Reported By: IANS
 Published : Aug 10, 2019 08:04 pm IST,  Updated : Aug 10, 2019 08:04 pm IST

अगर कोहली रविवार को मियांदाद को पीछे छोड़ते हैं तो भारतीय कप्तान सिर्फ 34 पारियों में इस काम को अंजाम देंगे। 

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : GETTY IMAGES

पोर्ट ऑफ स्पेन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद के वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में बनाए गए सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने से 19 रन दूर हैं। मियांदाद ने विंडीज के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच 1993 में खेला था और अगर कोहली रविवार को विंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में 19 रन और बना लेते हैं तो वह पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज के 26 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। 

मियांदादा ने दो बार की विश्व विजेता के खिलाफ 64 पारियों में 1930 रन बनाए हैं। अगर कोहली रविवार को मियांदाद को पीछे छोड़ते हैं तो भारतीय कप्तान सिर्फ 34 पारियों में इस काम को अंजाम देंगे। 

कोहली को विंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था, क्योंकि बारिश के कारण मैच सिर्फ 13 ओवरों तक ही चला था और इसमें भी मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल