1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO : अनुष्का शर्मा संग ये खास वीडियो शेयर कर विराट कोहली ने फैन्स को विश किया नया साल

VIDEO : अनुष्का शर्मा संग ये खास वीडियो शेयर कर विराट कोहली ने फैन्स को विश किया नया साल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 31, 2019 08:13 pm IST,  Updated : Dec 31, 2019 08:13 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक छोटा वीडियो पोस्ट कर अपने फैन्स को न्यू इयर विश किया है। दोनों फिलहाल स्विटजरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं।

Virat Kohli, Anushka Sharma- India TV Hindi
Virat Kohli wishes fans new year by sharing this special video with Anushka Sharma Image Source : INSTAGRAM/VIRAT KOHLI

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक छोटा वीडियो पोस्ट कर अपने फैन्स को न्यू इयर विश किया है। दोनों फिलहाल स्विटजरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। वीडियो में विराट और अनुष्का बर्फ से ढकी पहाड़ी पर खड़े हैं। भारतीय कप्तान ने लिखा, "आप सभी को हमारी ओर से नया साल मुबारक। वीडियो में, विराट ने कहा, "अरे दोस्तों, इसलिए हम इस खूबसूरत ग्लेशियर में हैं और हमने सोचा कि हम सभी को लिए नए साल की शुभकामनाएं दे।"

अनुष्का ने कहा,"आप सभी को 2019 की शुभकामनाएं हैं और मैं प्रार्थना करती हूं कि आपके लिए और भी बेहतर 2020 होगा। आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं।"

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी पत्नी के संग नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में आस-पास का नजारा बेहद ही सुंदर नजर आ रहा है। यह तस्वीर किसी हिल एरिया का लग रहा जो बर्फ की सफेद चादर से ढकी हुई है। हालांकि विराट ने इस तस्वीर के साथ अपनी लोकेशन शेयर नहीं की है जिससे यह पता नहीं चल पाया कि यह दोनों कहां घूमने गए हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अनुष्का ने भूटान में पहाड़ों की वादियों के बीच विराट का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल