1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Happy Friendship Day: विराट कोहली ने अनुष्का के साथ ऐसे मनाया फ्रैंडशिप डे, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Happy Friendship Day: विराट कोहली ने अनुष्का के साथ ऐसे मनाया फ्रैंडशिप डे, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 05, 2018 11:24 pm IST,  Updated : Aug 05, 2018 11:24 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फ्रैंडशिप डे मनाते हुए फैंस को भी शुभकामनाएं दी हैं।

विराट-अनुष्का- India TV Hindi
विराट-अनुष्का Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फ्रैंडशिप डे मनाते हुए फैंस को भी शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली अभी इंग्लैंड दौरे पर हैं। रविवार को कोहली ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर अनुष्का के साथ एक बेहद ही प्यारी फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्रम पर 'हैपी फ्रेंडशिप डे' लिखा। कोहली और अनुष्का इस फोटो में बेहद ही प्यारे लग रहे हैं।  

गौरतलब है कि कोहली हर मंच पर ये कहते रहे हैं कि अनुष्का उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं। यहां तक कि अपने जीवन में बदलाव के पीछे कोहली अनुष्का शर्मा को मानते हैं। वह कभी अपनी भावनाएं जाहिर करने से पीछे नहीं हटते। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच की कैमिस्ट्री नजर आती रहती है। इसके अलावा कोहली मैदान पर भी कारनामें करने के बाद अपनी पत्नी को याद करने से पीछे नहीं हटते हैं। 

अभी हाल ही में खत्म हुए इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद कोहली ने अपनी वेडिंग रिंग को चूमा था। स्टैंड में बैठीं अनुष्का ने भी कोहली की हौसलाअफजाई की थी। आपको बता दें कि इंग्लैंड की धरती पर उनकी पहली टेस्ट सेंचुरी थी। 

फिलहाल विराट कोहली इस समय दूसरे टेस्ट की तैयारी में लगे हैं। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। पहले मैच भारतीय टीम 31 रनों से हार गई। हालांकि इस मैच में कोहली ने जरूर शानदार पारी खेली। उन्होंने पहली पारी में 149 रन और दूसरी पारी में 51 रन बनाए। इसी की बदौलत वे रविवार को ही आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहली बार नंबर वन बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पछाड़कर नंबर वन का ताज अपने नाम किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल