1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैदान में हर कदम साथ निभाने वाले धोनी के संन्यास पर कोहली ने लिखा भावुक संदेश

मैदान में हर कदम साथ निभाने वाले धोनी के संन्यास पर कोहली ने लिखा भावुक संदेश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 15, 2020 09:50 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 10:00 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम को शिखर पर पहुंचाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।

Virat Kohli writes emotional message on MS Dhoni's...- India TV Hindi
Virat Kohli writes emotional message on MS Dhoni's retirement Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम को शिखर पर पहुंचाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसी के साथ धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट में भविष्य को लेकर अटकलों का दौर खत्म हो गया। धोनी ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए दिया। वीडियो के साथ धोनी ने लिखा,‘‘ अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद। शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिये।’’

इस बीच पूरा क्रिकेट जगत धोनी को रिटायरमेंट की शुभकामनाएं दे रहा है जिसमें मौजूदा कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर धोनी के रिटायरेमेंट को लेकर बेहद ही भावुक कर देने वाला संदेश शेयर किया है।

यहाँ पढ़ें धोनी के संन्यास से जुड़ी अन्य ख़बरें : एमएस धोनी और सुरेश रैना को रिटायरमेंट पर क्रिकेट जगत और फैन्स ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई!

कोहली ने लिखा, "जो परस्पर सम्मान और गर्मजोशी मुझे आपसे मिली है, वह हमेशा मेरे साथ रहेगी। दुनिया ने उपलब्धियां देखी हैं, मैंने व्यक्ति को देखा है। सब कुछ के लिए कप्तान धन्यवाद।"

उन्होंने लिखा, "हर क्रिकेटर को एक दिन अपनी यात्रा समाप्त करनी पड़ती है, लेकिन फिर भी जब किसी ने आपको जानने के लिए इतनी बारीकी से निर्णय लेने की घोषणा करते हैं, तो आप भावना को और अधिक महसूस करते हैं। आपने देश के लिए जो किया है वह सभी के दिल में हमेशा रहेगा.......।"

विराट कोहली ने साल 2008 में अपने इंटरनेशल करियर का आगाज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में किया था। लंबे समय तक धोनी की अगुवाई में खेलने के बाद विराट कोहली ने टीम इंडिया की कमान संभाली। कप्तानी संभालने के बाद कोहली अक्सर मैच के दौरान अहम पलों में पूर्व कप्तान धोनी से गाइडेंस लेते नजर आते थे। यही वजह है कि विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी से एक खास रिश्ता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल