1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एमएस धोनी और सुरेश रैना को रिटायरमेंट पर क्रिकेट जगत और फैन्स ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई!

एमएस धोनी और सुरेश रैना को रिटायरमेंट पर क्रिकेट जगत और फैन्स ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 15, 2020 09:00 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 09:18 pm IST

स्वतंत्र दिवस के खास मौके पर भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस मौके पर टीम के साथी खिलाड़ियों ने उन्हें अलग-अलग तरह से बधाई दी।

MS Dhoni Suresh Raina International Cricket Retairement twitter reactions- India TV Hindi
MS Dhoni Suresh Raina International Cricket Retairement twitter reactions Image Source : TWITTER/@CHENNAIIPL

स्वतंत्र दिवस के खास मौके पर भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। धोनी ने अपने इस फैसले से अपने फैन्स का दिल तोड़ा ही था कि पीछे-पीछे उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धोनी और रैना की जोड़ी को क्रिकेट के मैदान पर जय और वीरू की जोड़ी के नाम से भी जाना जाता था। धोनी की कप्तानी में रैना ने भारतीय टीम और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। रैना धोनी के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से भी एक थे। आज जब इन दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ संन्यास का ऐलान किया तो क्रिकेट जगत समेत फैन्स की आंखे नम हो गई और उन्होंने कुछ अपने अपने अंदाज में इन दोनों खिलाड़ियों को रिटायरमेंट की शुभकामनाएं दी।

बता दें, धोनी ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए दिया। वीडियो के साथ धोनी ने लिखा,‘‘ अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद। शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिये।’’

वहीं रैना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''यह कुछ भी नहीं था लेकिन धोनी आपके साथ खेलने का मैंने बहुत लुफ्त उठाया। मुझे इस बात का गर्व है। मैंने आपके राह पर चलने का फैसला किया। थैंक यू इंडिया, जय हिंद।''

आपको बता दें कि रैना लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने कई बार वापसी की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके लिए रैना कड़ी मेहनत भी करते थे।

वहीं रैना धोनी और बाकी अन्य खिलाड़ियों के साथ सीएसके के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई गए हैं। यहां से इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने के लिए यूएई रवाना होंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल