इस वीडियो की शुरुआत में ये आम सी कोई तस्वीर दिखती है..ऐसा लग रहा है समय बिताने के लिए फुटबॉल का मजा ले रहे हैं लेकिन जैसे ही विराट फुटबॉल को किक मारते हैं उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो धड़ाम से जमीन पर गिर जाते हैं।
जमीं पर गिरते ही विराट कुछ समय के लिए उठते ही नहीं हैं। इस समय ऐसा लगा विराट को क्या हो गया वो उठ क्यों नहीं रहे है क्या विराट को ज्यादा चोट लगी है लेकिन कुछ सेकंड के बाद विराट एक व्यक्ति की मदद से खड़े होते हैं। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट होती है लेकिन कमर में चोट की वजह से दर्द भी होता है।
तस्वीरों में साफ है कि विराट पत्थर पर गिरे हैं। ऐसे में ये चोट भले ही अभी गंभीर नहीं दिख रही लेकिन विराट का बैलेंस अगर ज्यादा बिगड़ता तो चोट गंभीर भी हो सकती है। दरअसल आज विराट दिल्ली में थे वो यहां एक कंपनी की प्रमोशन के लिए वीडियो शूट कर रहे थे लेकिन इसी दौरान वो किक मारने के चक्कर में फिसल गए। इससे पहले द. अफ्रीका दौरे पर विराट को कूल्हे में चोट लगी थी। जिसकी वजह से वो आखिरी टी-20 मैच में टीम से बाहर हो गए थे।
देखिए वीडियो
संपादक की पसंद