1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीरेंद्र सहवाग प्रवासी मजदूरों की कुछ इस तरह से कर रहे हैं मदद, फैंस से की ये खास अपील

वीरेंद्र सहवाग प्रवासी मजदूरों की कुछ इस तरह से कर रहे हैं मदद, फैंस से की ये खास अपील

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 29, 2020 07:23 pm IST,  Updated : May 29, 2020 07:23 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रवासी मजदूर अपने घर पहुंचने के लिए हजारों किलोमीटर का सफर तय करने के लिए मजबूर हैं। इस मुश्किल की घड़ी मेंलाखों प्रवासी मजदूर अपने बीवी और बच्चों के साथ पैदल ही घर की ओर चल पड़ें हैं।

वीरेंद्र सहवाग...- India TV Hindi
वीरेंद्र सहवाग प्रवासी मजदूरों की कुछ इस तरह से कर रहे हैं मदद, फैंस से की ये खास अपील Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रवासी मजदूर अपने घर पहुंचने के लिए हजारों किलोमीटर का सफर तय करने के लिए मजबूर हैं। इस मुश्किल की घड़ी मेंलाखों प्रवासी मजदूर अपने बीवी और बच्चों के साथ पैदल ही घर की ओर चल पड़ें हैं। ऐसे में कई समाजसेवी संगठन और बड़ी हस्तियां इन प्रवासी मजदूरों की सहायता करने में जुटे हैं।

इस मुश्किल घड़ी में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आए हैं। सहवाग जरूरतमदों को घर का बना खाना मुहैया करा रहे हैं जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी सराहना हो रही है। 

सहवाग ने ट्विटर पर अपने और अपने परिवार की एक फोटो शेयर की है जिसमें वे जरूरतमंदों के लिए खाना पैक करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लोगों तक खाना पहुंचने की भी फोटो शेयर की है। साथ ही सहवाग ने अपने फैंस से भी मदद करने की अपील की है।

सहवाग ने अपनी पोस्ट में लिखा, "घर में बैठकर खाना बनाकर और उसे पैक कर इस मुश्किल समय में जरूरतमंद प्रवासी मजदूरों तक पहुंचाकर जो संतुष्टि मिली है, उसकी तुलना बहुत कम चीजों से की जा सकती है।"

उन्होंने कहा, "अगर आप अपने घर से 100 लोगों की मदद करना चाहते हैं तो सहवाग फाउंडेशन की मैसेज करें।" हरभजन ने सहवाग के इस कदम की तारीफ की और लिखा, "शाबाश लाला।"

(With IANS inputs)

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल