1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीरेंद्र सहवाग इंडिया टीवी के क्रिकेट शो ''क्रिकेट की बात'' से करेंगे नयी पारी का आग़ाज़

वीरेंद्र सहवाग इंडिया टीवी के क्रिकेट शो ''क्रिकेट की बात'' से करेंगे नयी पारी का आग़ाज़

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 04, 2017 01:36 pm IST,  Updated : Sep 04, 2017 01:36 pm IST

नजफ़गढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर नयी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। सहवाग देश के प्रमुख न्यूज़ चैनल इंडिया टीवी के लोकप्रिय स्पोर्ट्स शो “क्रिकेट की बात” में एक्सपर्ट के रुप में नज़र आएंगे

virender-sehwag- India TV Hindi
virender-sehwag

नजफ़गढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर नयी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। सहवाग देश के प्रमुख न्यूज़ चैनल इंडिया टीवी के लोकप्रिय स्पोर्ट्स शो “क्रिकेट की बात” में एक्सपर्ट के रुप में नज़र आएंगे।

अपने ज़माने के तूफ़ानी बल्लेबाज़ सहवाग ने क्रिकेट मैदान के बाहर भी कुछ इसी तरह की अपनी छवि बनाई है। उनका कमेंटेटर के रुप में बोलने या टिप्पणी करने का आपनी ही ख़ास अंदाज़ है। सोशल मीडिया पर भी उनके कमेंट्स को बहुत पसंद किया जाता है। 

 
इंडिया टीवी के साथ जुड़ने पर सहवाग ने कहा, “मुझे क्रिकेट एक्सपर्ट के रुप में इंडिया टीवी के साथ जुड़ने की बहुत ख़ुशी है। समाचार जगत की हस्ती रजत शर्मा के चैनल के साथ जुड़ने की सभी की हसरत होती है। “मैंने हमेशा ही क्रिकेट के ज़रिये भारत का गौरव बढ़ाना चाहा है और ये मेरे फ़ैंस के बिना संभव नहीं था। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं पूरी ईमानदारी के साथ खेल की बारीकियों पर अपना नज़रिया रख पाऊंगा। मैं आशा करता हूं कि इंडिया टीवी के साथ मेरी पारी सफल और यादगार होगी।”

सहवाग का स्वागत करते हुए इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन ने कहा, “हमें सहवाग की जानी पहचानी आतिशी पारी का इंतज़ार रहेगा। हमें पूरा विश्वास है कि क्रिकेट एक्सपर्ट के रुप सहवाग को अपनी पैनल में शामिल करने से हमारे दर्शकों को क्रिकेट के बारे में नयी जानकारी मिलेगी।

“क्रिकेट की बात” की टीम सहवाग के जुड़ने से बहुत ख़ुश है। टीम ने सहवाग के साथ कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है। इनमें से कुछ तो टेलीविज़न के लिए एकदम अनोखे और नये होंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल