1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. OMG! वीरेंद्र सहवाग ने इस क्रिकेटर की तुलना कर दी पामेला एंडरसन से

OMG! वीरेंद्र सहवाग ने इस क्रिकेटर की तुलना कर दी पामेला एंडरसन से

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 01, 2017 12:55 pm IST,  Updated : Aug 01, 2017 12:55 pm IST

वीरेंद्र सहवाग शायद सोशल मीडिया पर जोक्स क्रैक करने वाले सबसे मशहूर क्रिकेटर हैं। मौक़ा कोई भी हो, वीरु अपने कमाल के हास्य रस का इस्तेमाल करने से नहीं चूकते हैं।

Sehwag, Pamela Anderson- India TV Hindi
Sehwag, Pamela Anderson

वीरेंद्र सहवाग शायद सोशल मीडिया पर जोक्स क्रैक करने वाले सबसे मशहूर क्रिकेटर हैं। मौक़ा कोई भी हो, वीरु अपने कमाल के हास्य रस का इस्तेमाल करने से नहीं चूकते हैं। ताजा़ घटना का संबंध इंग्लैंड के फ़ास्ट बॉलर जैम्स एंडरसन से है जिनका 30 जुलाई को जन्मदिन था।

वीरु ने इस मौक़े पर ट्वीटर पर बक़ायादा एंडरसन को बधाई दी और कहा कि वह आधुनिक युग के महान गेंदबाज़ हैं। यहां तक तो बात ठीक थी लेकिन आगे वीरु ने चुटकी लेते हुए लिखा- सालगिरह मुबारक हो जैम्स एंडरसन.....यहां (भारत) आपके पहले पामेला एंडरसन सबसे मशहूर एंडरसन थीं....।

बहरहाल, एंडरसन 125 टेस्ट मैचों में 480 विकेट लिए हैं। 7/43 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 194 वनडे में उन्होंने 269 विकेट लिए हैं और 5/23 उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल