1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीवीएस लक्ष्मण का मानना, इस कारण भारत को मात दे सकती है बांग्लादेश की टीम

वीवीएस लक्ष्मण का मानना, इस कारण भारत को मात दे सकती है बांग्लादेश की टीम

 Reported By: IANS
 Published : Oct 31, 2019 04:17 pm IST,  Updated : Oct 31, 2019 04:17 pm IST

वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि बांग्लादेश के पास रविवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को उसके घर में हराने का अच्छा मौका है।

VVS Laxman believes Bangladesh can beat India because of India Inexperience Middle Order- India TV Hindi
VVS Laxman believes Bangladesh can beat India because of India Inexperience Middle Order Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि बांग्लादेश के पास रविवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को उसके घर में हराने का अच्छा मौका है। लक्ष्मण का कहना है कि मेजबान टीम के मध्यक्रम में अनुभव की कमी है।

लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स पर गेम प्लान कार्यक्रम में कहा, "घरेलू टीम के लिए यह एक मुश्किल सीरीज होगी क्योंकि बांग्लादेश एक मजबूत टीम के साथ आ रही है। लेकिन मेरा मानना है कि सीरीज 2-1 से भारत के पक्ष में रहेगा।"

44 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज ने साथ ही कहा कि यह सीरीज में भारत को उसके घर में हराने का शानदार मौका है।

लक्ष्मण ने कहा, "यह सीरीज में भारत को उसके घर में हराने का शानदार मौका है क्योंकि टीम की बल्लेबाजी में गहराई है। हालांकि उनकी गेंदबाजी में सबसे ज्यादा दबाव मुस्ताफिजुर रहीम पर रहेगा क्योंकि वह अन्य गेंबदाजों की तुलना में ज्यादा अनुभवी हैं।"

उन्होंने कहा कि टी-20 में युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर भारत के अस्त्र होंगे क्योंकि सीरीज के तीनों मैचों में पिच स्पिनरों के अनुकूल होगी।

लक्ष्मण ने कहा, "गेंदबाजी में चहल के पास काफी अनुभव है। इसके अलावा क्रूणाल के पास पास भी मैच जिताने की क्षमता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल