1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL : वानिंदु हसरंगा ने जन्मदिन के दिन रचा इतिहास, भारत ने बनाया तीसरा न्यूनतम स्कोर

IND vs SL : वानिंदु हसरंगा ने जन्मदिन के दिन रचा इतिहास, भारत ने बनाया तीसरा न्यूनतम स्कोर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 29, 2021 10:22 pm IST,  Updated : Jul 29, 2021 10:22 pm IST

 भारत ने 2008 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मुकाबले में 74 रन बनाए थे जो टी20 में उसका अबतक का सबसे न्यूनतम स्कोर है।

Wanindu Hasaranga created history on his birthday, India made third lowest score IND vs SL- India TV Hindi
Wanindu Hasaranga created history on his birthday, India made third lowest score IND vs SL Image Source : PTI

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ यहां आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में 20 ओवर में आठ विकेट पर 81 रन बनाने के साथ ही टी20 में अपने इतिहास का तीसरा न्यूनतम स्कोर बनाया है। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी लेकिन टीम वनिंदु हसारंगा की चुनौती का सामना नहीं कर सकी और 20 ओवर में सिर्फ 81 रन ही बना पाई। हसारंगा ने चार ओवर में नौ रन देकर चार विकेट झटके।

हसरंगा इसी के साथ जन्मदिन के मौके पर बेस्ट प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर के नाम था जिन्होंने 2014 में नीदरलैंड के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था। इस सूची में युवराज सिंह का भी नाम है।

जन्मदिन पर सर्वश्रेष्ठ T20I आंकड़े

4/9 डब्ल्यू हसरंगा बनाम भारत कोलंबो (29 जुलाई 2021) *

4/21 इमरान ताहिर बनाम नीदरलैंड चटगांव (27 मार्च 2014)
3/23 युवराज बनाम श्रीलंका मोहाली (12 दिसंबर 2009)

भारत ने इसके साथ ही अपने टी20 इतिहास का तीसरा सबसे कम स्कोर बनाया। भारत ने 2008 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मुकाबले में 74 रन बनाए थे जो टी20 में उसका अबतक का सबसे न्यूनतम स्कोर है।

इससे पहले टीम इंडिया नागपुर में 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 79 रन पर ऑलआउट हुई थी जो उसके इतिहास का दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। इसके अलावा वह 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले गए टी20 मैच में 92 रन पर ऑलआउट हुई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल