1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संगकारा को शानदार विदाई देना चाहते हैं: मैथ्यूज

संगकारा को शानदार विदाई देना चाहते हैं: मैथ्यूज

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 06, 2015 09:09 am IST,  Updated : Aug 06, 2015 09:13 am IST

कोलंबो: श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने आज कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला जीतकर संन्यास ले रहे दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को शानदार विदाई देना चाहती है। मैथ्यूज ने कहा,

संगकारा को शानदार...- India TV Hindi
संगकारा को शानदार विदाई देना चाहते हैं: मैथ्यूज

कोलंबो: श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने आज कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला जीतकर संन्यास ले रहे दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को शानदार विदाई देना चाहती है।

मैथ्यूज ने कहा, संगकारा की क्षमता वाले खिलाड़ी को विदाई देने का सर्वश्रेष्ठ तरीका श्रृंखला जीतना है।

संगकारा ने घोषणा की है कि वह भारत के खिलाफ 12 अगस्त से शुरू हो रही तीन टेस्ट की श्रृंखला के दूसरे मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

संगकारा का अंतिम मैच यहां पी सारा ओवल में 20 से 24 अगस्त तक खेला जाएगा।

मैथ्यूज ने कहा कि गाले में 12 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में उनका खेलना संदिग्ध है क्योंकि वह अब तक कलाई में चोट से नहीं उबरे हैं।

चोट के कारण तेज गेंदबाज दुष्मंत चमीरा और सुरंगा लकमल भी इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल