1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पोंटिंग, वॉर्न और गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गज खिलाड़ी करेंगे मैदान पर वापसी, जानें कब होगा मैच

पोंटिंग, वॉर्न और गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गज खिलाड़ी करेंगे मैदान पर वापसी, जानें कब होगा मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 12, 2020 02:46 pm IST,  Updated : Jan 12, 2020 02:46 pm IST

महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वार्न और रिकी पोंटिंग देश के जंगल में लगी आग के पीड़ितों की मदद के मद्देनजर धनराशि जुटाने के लिये आठ फरवरी को खेले जाने वाले एकमात्र चैरिटी मैच में स्टार सुसज्जित टीमों की कप्तानी करेंगे। 

पोंटिंग, वॉर्न और...- India TV Hindi
पोंटिंग, वॉर्न और गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गज खिलाड़ी करेंगे मैदान पर वापसी, जानें कब होगा मैच Image Source : AUSTRALIA CRICKET

मेलबर्न। महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वार्न और रिकी पोंटिंग देश के जंगल में लगी आग के पीड़ितों की मदद के मद्देनजर धनराशि जुटाने के लिये आठ फरवरी को खेले जाने वाले एकमात्र चैरिटी मैच में स्टार सुसज्जित टीमों की कप्तानी करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को पुष्टि की कि यह आल-स्टार टी20 मैच बिग बैश लीग के फाइनल से पहले खेला जायेगा।

टीम में अन्य स्टार खिलाड़ियों में एडम गिलक्रिस्ट के अलावा जस्टिन लैंगर, ब्रेट ली, शेन वाटसन, एलेक्स ब्लैकवेल और माइकल क्लार्क भी शामिल होंगे। महान खिलाड़ी स्टीव वॉ खेलेंगे नहीं लेकिन इसमें भूमिका अदा करेंगे।

इसी दिन भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। इस मैच के जरिये देश के जंगल में लगी विनाशकारी आग के शिकार लोगों के लिये धन राशि जुटायी जायेगी जो मेलबर्न या सिडनी में खेला जायेगा। वार्न ने अपनी ‘बैगी ग्रीन कैप’ की नीलामी से मिली 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डालर से ज्यादा की राशि राहत कोष में दी थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल