1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. छह छक्कों के साथ इंग्लैंड को जवाब देकर खुश था: युवराज

छह छक्कों के साथ इंग्लैंड को जवाब देकर खुश था: युवराज

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 11, 2017 07:47 pm IST,  Updated : Oct 11, 2017 07:47 pm IST

क्रिकेटर युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्राड के ओवर में छह छक्के लगाने के ऐतिहासिक लम्हे को याद करते हुये आज कहा कि वह इंग्लैंड को जवाब देकर काफी खुश थे।

Yuvraj Singh- India TV Hindi
Yuvraj Singh

मुंबई: क्रिकेटर युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्राड के ओवर में छह छक्के लगाने के ऐतिहासिक लम्हे को याद करते हुये आज कहा कि वह इंग्लैंड को जवाब देकर काफी खुश थे। 

डरबन में 19 सितंबर 2007 को खेले गये इस मैच में 16 गेंद में 58 रन की ताबड़तोड़ पारी के दौरान युवी ने ब्राड के ओवर में छह छक्के लगाये थे। भारतीय क्रिकेट इतिहास में युवराज की इस ऐतिहासिक पारी के दौरान तत्कालीन कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी दूसरे छोर पर थे। 

यहां एक कार्यक्रम में पहुंचे युवराज ने अपनी आतिशी पारी को याद करते हुए कहा, छठी गेंद पर उस ब्राड पर दबाव था। मुझो लगा की आज मेरा दिन है और मुझे यह भी पता था कि गेंदबाज कुछ गलती करेगा और मैं उसका फायदा उठांगा, क्योंकि गेंद मेरे बल्ले के बीच में आ रही थी। युवराज ने कहा कि इससे पहले ओवल में हुये एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड के दिमित्री मास्करेनहास ने उनके ओवर में लगातार पांच छक्के लगाये थे इसलिये इंग्लैंड को जवाब देकर वह खुश थे। 

उन्होंने कहा, मुझो याद है इंग्लैंड के खिलाफ मैच में मेरी गेंद पर पांच छक्के लगे थे लेकिन अब यह बहुत कम लोगों को यह पता है इसलिये मैं उन्हें जवाब देकर खुश था। 

युवराज सिंह 2011 विश्व कप में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये थे जिसमें भारत चैम्पियन बना था। उनका 2012 में कैंसर का इलाज हुआ लेकिन एक साल बाद उन्होंने फिर से मैदान पर वापसी की। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल