1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी के रन आउट पर पहली बार बोले मार्टिन गप्टिल, कहा हम भाग्यशाली थे

धोनी के रन आउट पर पहली बार बोले मार्टिन गप्टिल, कहा हम भाग्यशाली थे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2019 06:42 pm IST,  Updated : Jul 12, 2019 06:42 pm IST

धोनी 49वें ओवर में रन आउट हुए जिससे भारत की बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गये मैच में संभावनाएं भी समाप्त हो गयी। भारत ने यह मैच 18 रन से गंवाया था।   

महेंद्र सिंह धोनी रन आउट- India TV Hindi
महेंद्र सिंह धोनी रन आउट Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। मार्टिन गुप्टिल ने अपने बेहतरीन थ्रो पर महेंद्र सिंह धोनी को रन आउट करके विश्व कप सेमीफाइनल का पासा पलट दिया था लेकिन न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज का मानना था कि तब किस्मत ने उनका साथ दिया जो गेंद सीधे विकेट पर लग गयी थी। 

धोनी 49वें ओवर में रन आउट हुए जिससे भारत की बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गये मैच में संभावनाएं भी समाप्त हो गयी। भारत ने यह मैच 18 रन से गंवाया था। 

गुप्टिल ने आईसीसी के सोशल मीडिया पर जारी किये गये वीडियो में कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि गेंद वास्तव में मेरी तरफ आ रही थी। मैं जल्द से जल्द से गेंद के पास पहुंचना चाहता था। एक बार गेंद पर नियंत्रण बनाने के बाद मैंने सोचा कि यह वास्तव में बहुत सीधा है। किस्मत साथ में थी जो सीधा थ्रो विकेटों पर जाकर लगा। हम भाग्यशाली थे जो वह आउट हो गया। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल