1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Watch: मलिक ने करिश्माई पारी खेलने के बाद बाबर से कहा- आपने अच्छा रिस्पॉन्स दिया

Watch: मलिक ने करिश्माई पारी खेलने के बाद बाबर से कहा- आपने अच्छा रिस्पॉन्स दिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 08, 2021 02:22 pm IST,  Updated : Nov 08, 2021 02:22 pm IST

बाबर आजम ने शोएब मलिक की तारीफों के पुल बांधे और उनका एक छोटा सा इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू का वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट किया है।

Babar Azam interviews Shoaib Malik after striking...- India TV Hindi
Babar Azam interviews Shoaib Malik after striking performance against Scotland Image Source : GETTY

पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक स्कॉटलैंड के खिलाफ शारजाह में पाकिस्तान की जीत में स्टार साबित हुए। मलिक ने 18 गेंदों का सामना कर 54 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ये अर्धशतक इस टूर्नामेंट का सबसे तेजी से बनाया गया अर्धशतक था। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 72 रनों से हराया था, ये पाकिस्तान की इस टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत थी।

टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक की इस पारी की तारीफ सबने की। उनके कप्तान बाबर आजम ने भी उनकी तारीफों के पुल बांधे और उनका एक छोटा सा इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू का वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट किया है।

मलिक ने कहा, “जब मैं पिच पर उतरा, आप (बाबर आजम) वहां पहले से ही थे और मुझे आपने अच्छा रिस्पॉन्स और फीडबैक दिया। क्रिकेट में ये बहुत जरूरी है कि आपके पास अच्छा पार्टनर हो जो आपसे अच्छी तरह से कॉम्यूनिकेट करे।”

T20 World Cup: हमने रन नहीं बनाये इसलिए हम हारे- सुनील गावस्कर

मलिक के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कप्तान बाबर ने मलिक ने युवा खिलाड़ियों के लिए टिप्स लिए। मलिक ने कहा, “अगर आप आखिरी ओवर खेल रहे हो तो डॉट बॉल मत खेलो। स्ट्राइक भी रोटेट करनी जरूरी है।”

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल