1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: 100वें टेस्ट मैच में ईशांत शर्मा की धमाकेदार शुरुआत, दूसरे ही ओवर में किया कमाल

Video: 100वें टेस्ट मैच में ईशांत शर्मा की धमाकेदार शुरुआत, दूसरे ही ओवर में किया कमाल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 24, 2021 03:07 pm IST,  Updated : Feb 24, 2021 03:43 pm IST

सिबले ईशांत की बाहर जाती गेंद पर पूरी तरह से चमका खा गए और वह बिना खाता खोले रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए।

Ishant sharma, cricket, sports, India vs England - India TV Hindi
Ishant sharma Image Source : TWITTER/ @URMILPATEL30

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा अपने 100वें टेस्ट मैच में शानदार शुरुआत की है। इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ईशांत ने अपने दूसरे ओवर में ही ओपनर बल्लेबाज डोमिनिक सिबले को चलता कर दिया। 

सिबले ईशांत की बाहर जाती गेंद पर पूरी तरह से चमका खा गए और वह बिना खाता खोले रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए।

आपको बता दें कि ईशांत भारत के सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज हैं जो कि अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। ईशांत से पहले पूर्व कप्तान कपिल देव एकमात्र ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो भारत के लिए 100 टेस्ट मैचों में मैदान पर उतरे। 

वहीं ईशांत की गेंदबाजी की बात की जाए तो वह अपने 100वें टेस्ट में अपने 303 विकेट पूरे कर चुके हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का यह तीसरा टेस्ट मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच गुलाबी गेंद से डे नाइट फॉर्मेट में खेला जा रहा है। वहीं मैच में मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल