1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट के मैदान से दूर देखें धोनी के गायकी का 'हुनर', सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

क्रिकेट के मैदान से दूर देखें धोनी के गायकी का 'हुनर', सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 04, 2019 11:53 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 03:06 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गाना गाता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

MS Dhoni, Dhoni, MS Dhoni retirement, MS Dhoni future, MS Dhoni singing, Dhoni news, MS Dhoni cricke- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : SCREENGRAB

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के बाद से धोनी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट दूर हैं लेकिन उनकी चर्चाओं में कोई कमी नहीं आई है। धोनी मैदान अंदर और बाहर दोनों ही जगह हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।

क्रिकेट के मैदान से बाहर धोनी का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर तो धोनी के कमाल को तो सबने देखा हैं लेकिन इस वीडियो में धोनी को एक पुराना हिंदी गीत गुनगुनाते हुए देखा जा रहा है। 

यह विडियो प्रीति सीमोस नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। इसमें धोनी पुराना हिंदी गीत, 'जब कोई बात बिगड़ जाए। जब कोई मुश्किल पड़ जाए।' गा रहे हैं। 

प्रीति ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''सावधान: इस विडियो को अपने जोखिम पर देखिए... अत्यंत प्रतिभाशाली श्रीमान माही... प्लीज इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद आप मुझे मारिएगा नहीं। लेकिन यह आवाज शेयर करना बनता ही था'' 

इसके साथ ही प्रीति लिखा कि साक्षी का वीडियो भी जल्द ही आ रहा है। धोनी के इस गीत को काफी पसंद किया जा रहा है। धोनी के इस अलग रूप को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बना रखी है। इस वजह से वह वेस्टइंडीज दौरे पर भी नहीं गए थे। इसके अलावा धोनी साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज में भी नजर नहीं आएंगे।

इस बीच धोनी के रिटायरमेंट को लेकर भी चर्चा जोरों पर थी लेकिन उन्होंने हाल ही में इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते यह साफ कर दिया की जनवरी 2020 से पहले वह इस पर किसी तरह का कोई फैसला नहीं लेने वाले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल