1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. देखें: WWE स्टार जॉन सीना ने ऑस्ट्रेलिया में खेली क्रिकेट, पहली ही गेंद पर हुआ यह!

देखें: WWE स्टार जॉन सीना ने ऑस्ट्रेलिया में खेली क्रिकेट, पहली ही गेंद पर हुआ यह!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2017 08:28 pm IST,  Updated : Dec 03, 2017 08:28 pm IST

जॉन सीना बिग बैश लीग की टीम सिडनी थंडर के प्रैक्टिस सेशन में पहुंच गए जहां शेन वॉटसन भी मौजूद थे...

John Cena Cricket- India TV Hindi
John Cena Cricket

न्यूयॉर्क: आपने WWE के स्टार रेसलर जॉन सीना को स्टेज पर कई दमदार पहलवानों की बेरहमी से पिटाई करते हुए देखा होगा। जब वह WWE के दंगल में उतरते हैं तो अच्छे-खासे पहलवानों को भी सांप सूंघ जाता है। यही नहीं, फिल्मी पर्दे पर भी जॉन सीना ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। लेकिन एक चीज ऐसी भी है, जिसमें उनका बस नहीं चलता। जी हां, हम बात कर रहे हैं क्रिकेट की। जॉन सीना ने क्रिकेट खेलने की कोशिश की मगर एक भी गेंद नहीं खेल पाए। वह पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए।

इस वीडियो को देखकर आपको लगेगा कि जॉन WWE के स्टेज पर ही ठीक हैं। अब आपको यह भी बता दें कि जॉन सीना ने बल्ले पर हाथ कहां आजमाया। दरअसल, जॉन सीना इन दिनों अपनी फिल्म ‘फर्डिनैंड’ के प्रमोशन में जुटे हैं। इसी सिलसिले में वह बिग बैश लीग की टीम सिडनी थंडर के प्रैक्टिस सेशन में पहुंच गए। सिडनी थंडर के कप्तान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉटसन हैं और वह भी वहां मौजूद थे। तो वहीं पर सिडनी थंडर के अभ्यास सत्र के दौरान सीना ने सोचा कि थोड़ा बैट पर भी हाथ आजमा लें। अब आप भी देखें कैसे पहली ही गेंद पर आउट हो गया यह मशहूर पहलवान...

सीना के बैट हाथ में लेने का अंदाज जरा चौंकाने वाला था। दरअसल, उनका बैट पकड़ने का स्टाइल क्रिकेट वाला नहीं बल्कि बेसबॉल वाला था। तो अब बताइए, आपको कैसी लगी जॉन सीना की बैटिंग? हालांकि उनकी बल्लेबाजी देखकर उनका बड़े से बड़ा फैन भी कहेगा कि जॉन फिल्मों और WWE की रेसलिंग के लिए ही ठीक हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल