1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश पर जीत के बाद अफ़ग़ानिस्तान के बड़े बोल, कहा हम हैं विश्व की सर्वश्रेष्ठ टी-20 टीम, इंडिया से भी निपट लेंगे

बांग्लादेश पर जीत के बाद अफ़ग़ानिस्तान के बड़े बोल, कहा हम हैं विश्व की सर्वश्रेष्ठ टी-20 टीम, इंडिया से भी निपट लेंगे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 06, 2018 04:23 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 04:23 pm IST

मंगलवार को यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टोडियम में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सिरीज़ 2-0 से जीतने के बाद अफ़ग़ानिस्तान ख़ुशी के मारे सातवें आसमान पर है. इस जीत के बाद अफ़ाग़ानिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ शफ़ीक़ुल्लाह ने एक ऐसी बात कह दी है जिसे सुनकर भारतीय और पाकिस्तानी फ़ैंस को ग़ुस्सा फूट सकता है. 

Afghanistan beat Bangladesh- India TV Hindi
Afghanistan beat Bangladesh

देहरादून: मंगलवार को यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टोडियम में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सिरीज़ 2-0 से जीतने के बाद अफ़ग़ानिस्तान ख़ुशी के मारे सातवें आसमान पर है. उसे ख़ुश होना भी चाहिए क्योंकि ये उनकी टेस्ट खेलने वाली टीम के ख़िलाफ़ चौथी सिरीज़ जीत है. अभी एक मैच और होना है. 

इस जीत के बाद अफ़ाग़ानिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ शफ़ीक़ुल्लाह ने एक ऐसी बात कह दी है जिसे सुनकर भारतीय और पाकिस्तानी फ़ैंस को ग़ुस्सा फूट सकता है. मैच के बाद शफ़ीक़ुल्लाह ने कहा कि उनकी टीम विश्व की सर्वश्रेष्ठ टी-20 टीम है. बता दें कि इस समय ICC टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान नंबर एक पर और टीम इंडिया तीसरे नंबर पर है जबकि अफ़ग़ानिस्तान आठ नंबर पर आती है.

शफ़ीक़ुल्लाह ने कहा, “आपको पता है, हम विश्व की सर्वश्रेष्ठ टी-20 हैं और इस समय हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं. हम सिरीज़ में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ़ करेंगे.''

शफ़ीक़ुल्लाह यहीं चुप नहीं हुए और लगे हाथ उन्होंने टीम इंडिया को भी लपेट लिया और कहा, हम इंडिया के ख़िलाफ़ अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच का इंतज़ार कर रहे हैं.''

आपको बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान और भारत के बीच 14 जून से बेंगलोर में टेस्ट मैच शुर हो रहा है जो अफ़ग़ानिस्तान का पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच होगा. इस मैच में विराट कोहली सहित कई बड़े खिलाड़ी नहीं होंगे.

दूसरी तरफ बांग्लादेश के गेंदबाज़ अबु हैदर ने कहा कि हर पारी में एक ओवर ने खेल का रुख़ बदला. 16 वे ओवर में जहा राशिद ख़ान ने तीन विके झटके वहीं 19वें ओवर में रुबेल हुसैन की बहुत पिटाई हो गई. हम जानते थे कि सिरीज़ मुश्किल होगी लेकिन क्रिकेट में होता रहता है.''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।