1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हमने विश्व कप के लिये 18 खिलाड़ी तय कर दिये हैं और उन्हें रोटेट करेंगे: प्रसाद

हमने विश्व कप के लिये 18 खिलाड़ी तय कर दिये हैं और उन्हें रोटेट करेंगे: प्रसाद

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 16, 2019 11:23 am IST,  Updated : Feb 16, 2019 11:23 am IST

राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने कहा कि आगामी विश्व कप के लिये 18 खिलाड़ियों के नाम तय कर लिये गये हैं।

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : AP

राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने कहा कि आगामी विश्व कप के लिये 18 खिलाड़ियों के नाम तय कर लिये गये हैं और इंग्लैंड में होने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ से पहले खिलाड़ियों के कार्यभार को प्रबंधित करने के लिये बीसीसीआई संबंधित आईपीएल फ्रेंचाइजी से बात कर रहा है। विश्व कप के संभावित खिलाड़ियों के कार्यभार पर 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के दौरान नजर रखी जाएगी ताकि वे 30 मई से 14 जुलाई तक चलने वाले विश्व कप के लिये तरोताजा रहें।

प्रसाद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये टीम के चयन के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने 18 खिलाड़ियों के नाम तय कर दिये हैं और हम विश्व कप टीम में चुनने से पहले उन्हें रोटेट करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक कार्यभार प्रबंधन का सवाल है तो इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इस पर चर्चा चल रही है और हम आपको अवगत करा देंगे।’’ आपको बता दें कि हाल ही में सेलेक्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है और दिनेश कार्तिक को टीम में जगह नहीं मिली है। कार्तिक के अलावा रविंद्र जडेजा को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल