1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस्लामाबाद यूनाईटेड के मालिक ने PSL और IPL टीमों के बीच मुकाबले की मांग की

इस्लामाबाद यूनाईटेड के मालिक ने PSL और IPL टीमों के बीच मुकाबले की मांग की

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 29, 2020 05:00 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 05:00 pm IST

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की गत चैंपियन टीम इस्लामाबाद यूनाईटेड के मालिक अली नकवी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और पीएसएल टीमों के बीच मैच कराने की मांग की है। 

इस्लामाबाद यूनाईटेड...- India TV Hindi
इस्लामाबाद यूनाईटेड के मालिक ने PSL और IPL टीमों के बीच मुकाबले की मांग की  Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की गत चैंपियन टीम इस्लामाबाद यूनाईटेड के मालिक अली नकवी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और पीएसएल टीमों के बीच मैच कराने की मांग की है। नकवी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें आईपीएल और पीएसएल टीमों के बीच नियमित मैच कराने पर विचार करना चाहिए जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीग हैं।’’

नकवी ने साथ ही कहा कि उन्होंने मुंबई इंडियन्स के मालिकों को इस्मालाबाद यूनाईटेड के साथ मैत्री मैच खेलने का सुझाव दिया था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। नकवी ने हालांकि स्वीकार किया कि इस तरह के मैच के लिए मौजूदा हालात अनुकूल नहीं हैं लेकिन साथ ही कहा कि क्रिकेट ने हमेशा भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, ‘‘इस सुझाव पर विचार किया जाना चाहिए। भविष्य में ऐसा हो सकता है।’’

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व आलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने भी कुछ दिनों पहले ऐसा ही सुझाव देते हुए दोनों लीग की चैंपियन टीमों के बीच मैच कराने की मांग की थी। रज्जाक को हालांकि उस समय आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था जब उन्होंने कहा था कि पीएसएल अधिक स्तरीय लीग है और पीएसएल टीम आईपीएल की टीम को हरा देगी। नकवी ने साथ ही घोषणा की कि न्यूजीलैंड के ल्यूक रोंची आगामी पीएसएल पांच में टीम के कोच सह खिलाड़ी होंगे और मुख्य कोच मिसबाह उल हक के साथ काम करेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल