1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धर्मशाला में मिलकर जीत के लिए प्लानिंग करेंगे: स्टीवन स्मिथ

धर्मशाला में मिलकर जीत के लिए प्लानिंग करेंगे: स्टीवन स्मिथ

 Written By: IANS
 Published : Mar 20, 2017 06:55 pm IST,  Updated : Mar 20, 2017 06:55 pm IST

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने सोमवार को भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद कहा कि वह धर्मशाला में खेले जाने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए उत्साहित हैं।

Steven Smith | AP Photo- India TV Hindi
Steven Smith | AP Photo

रांची: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने सोमवार को भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद कहा कि वह धर्मशाला में खेले जाने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए उत्साहित हैं। स्मिथ से जब धर्मशाला में खेले जाने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘यह टीम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मैच है, जो इस श्रृंखला का विजेता घोषित करेगी। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। हम इसमें जीत के लिए मिलकर अपनी योजना तैयार करेंगे।’

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया। चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का स्कोर दोनों टीमों के बीच 1-1 से बराबरी पर है। रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में दोनों ही टीमों ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के 2 खिलाड़ियों ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस ने शानदार वापसी की। मैक्सवेल ने जहां इस मैच में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया, वहीं कमिंस ने भारत की पहली पारी में सबसे अधिक 4 विकेट लिए।

पढ़ें: 

स्मिथ ने दोनों खिलाड़ियों की बारे में कहा, ‘मेक्सवेल एक संवेदनशील खिलाड़ी हैं। उन्होंने टीम के लिए पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया था। कमिंस ने एक अच्छी गेंदबाजी का सबूत दिया। उनका प्रदर्शन पिच पर एक चुबंक की तरह था। टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करने के लिए अपना हर प्रयास किया और एक कप्तान होने के नाते मैं इससे ज्यादा और क्या उम्मीद कर सकता हूं खिलाड़ियों से। उन्होंने इतना शानदार प्रदर्शन किया कि हम इस मैच को ड्रॉ करने में सफल रहे। मुझे सच में गर्व है।’ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 25 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल