1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिटनेस को लेकर सचिन तेंदुलकर ने किया सौरव गांगुली को ट्रोल

फिटनेस को लेकर सचिन तेंदुलकर ने किया सौरव गांगुली को ट्रोल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 09, 2020 08:06 pm IST,  Updated : Jan 09, 2020 08:36 pm IST

पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को उनकी फिटनेस को लेकर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर उनकी खींचाई की।

Sachin Tendulkar, Sourav Ganguly, Tendulkar, Ganguly, BCCI, Board of Control for Cricket in India, G- India TV Hindi
Sachin Tendulkar and Sourav Ganguly Image Source : PTI

सचिन तेंदुलकर ने फिटनेस को लेकर अपने पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली की सोशल मीडिया पर टांग खिंचाई कर दी। गांगुली ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वो फिटनेस सेशन के बाद मैदान पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

इस फोटो पर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "ठंडी सुबह में अच्छा फिटनेस सेशन बहुत तरोताजा करने वाला होता है।"

इस पर तेंदलुकर ने गांगुली को लिखा, "शाबाश दादी। क्या बात है।"

गांगुली ने तेंदुलकर को जवाब देते हुए लिखा, "शुक्रिया चैम्पियन। मैं हमेशा से फिटनेस पसंद इनसान रहा हूं.. तुम्हें याद है न हमारे दिन।"

तेंदुलकर ने यहां गांगुली की टांग खिंचाई का मौका नहीं छोड़ा और फिर लिखा, "हां, दादी। हम सभी जानते हैं कि तुम ट्रेनिंग को कितना पसंद करते थे, खासकर स्किपिंग को।"

गांगुली और तेंदुलकर की सलामी जोड़ी भारत की सर्वश्रेष्ठ सलामी जोड़ियों में से एक है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल