1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गयाना वनडे: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 3 रन से हराया

गयाना वनडे: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 3 रन से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Jul 26, 2018 03:47 pm IST,  Updated : Jul 26, 2018 03:47 pm IST

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवरों में 270 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद आठ विकेट खोकर 268 रन ही बना सकी। 

वेस्टइंडीज ने...- India TV Hindi
वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 3 रन से हराया

गयाना: वेस्टइंडीज ने बुधवार देर रात खेले गए दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को रोचक मुकाबले में तीन रनों से हरा दिया। प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवरों में 270 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद आठ विकेट खोकर 268 रन ही बना सकी। इसी के साथ विंडीज ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। बांग्लादेश के ऊपरी क्रम और मध्यक्रम ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और टीम को हमेशा जीत की रेस में बनाए रखा लेकिन अाखिरी ओवर में टीम के लिए सबसे ज्यादा 68 रन बनाने मुश्फीकुर रहीम के पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। 

67 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाने वाले रहीम ने महामुदुल्लाह (39) के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी कर टीम को मैच में बनाए रखा। उनके अलावा शाकिब अल हसन ने 72 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 56 रन बनाए। शाकिब ने सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (54) के साथ दूसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े। 

तमीम के रूप में बांग्लादेश ने अपना दूसरा विकेट 129 रनों पर खोया। शकिब 145 के कुल स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद रहीम और महामुदुल्लाह ने टीम को जीत की राह में बनाए रखा, लेकिन जीत नहीं दिला पाए। 

इससे पहले, वेस्टइंडीज ने मैन ऑफ द मैच शिमरन हेटमायेर की बेहतरीन 125 रनों की शतकीय पारी के दम पर 271 का स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा विंडीज का कोई और बल्लेबाज विकेट पर ज्यादा देर पैर नहीं जमा सका। रोवमैन पावेल (44) कुछ हद तक उनका साथ दे सके। हेटमायेर ने अपनी पारी में 93 गेंदों पर सात छक्के और तीन चौके लगाए। 

बांग्लादेश के लिए रूबेल हुसैन ने तीन विकेट अपने नाम किए। मुस्ताफीजुर रहमान और शकिब को दो-दो विकेट मिले।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल