1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 सीरीज: वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को हराया, 2-0 की अजेय बढ़त

T20 सीरीज: वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को हराया, 2-0 की अजेय बढ़त

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 04, 2017 10:58 am IST,  Updated : Jun 04, 2017 10:58 am IST

वेस्टइंडीज ने शनिवार रात बारिश से प्रभावित दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान को डकवर्थ लुईस पद्वति से 29 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई।

Photo: RANDY BROOKS/AFP/Getty Images- India TV Hindi
Photo: RANDY BROOKS/AFP/Getty Images

बासेटेरे (सेंट कीट्स): तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्स की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से वेस्टइंडीज ने शनिवार रात बारिश से प्रभावित दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान को डकवर्थ लुईस पद्वति से 29 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन जब उसका स्कोर 11 ओवर के बाद 2 विकेट पर 79 रन था तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद खेल शुरू होने पर मैच को 15-15 ओवर का कर दिया गया। वेस्टइंडीज ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 112 रन बनाए लेकिन अफगानिस्तान के सामने डकवर्थ लुईस पद्वति से इतने ही ओवरों में 123 रन बनाने का लक्ष्य रखा गया। अफगानिस्तान की टीम हालांकि 13.3 ओवर में 93 रन पर सिमट गई जो उसका टी20 में पांचवां न्यूनतम स्कोर है। उसके केवल 3 बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे।

वेस्टइंडीज की तरफ से विलियम्स ने 11 रन देकर 3 और कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए। सैमुअल बद्री और जेरोम टेलर ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और एक-एक विकेट हासिल किया। पहले मैच के नायक सुनील नारायण ने 3 ओवरों में 24 रन देकर एक विकेट लिया। इससे पहले वेस्टइंडीज की पारी के दौरान चैडविक वॉल्टन ने 29, इविन लुईस ने 25, मर्लोन सैमुअल्स ने 22 और लेंडल सिमन्स ने नाबाद 17 रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल