1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मां के निधन के बावजूद मैदान पर इंग्लैंड संग मैच खेलने उतरा वेस्टइंडीज का ये खिलाड़ी

मां के निधन के बावजूद मैदान पर इंग्लैंड संग मैच खेलने उतरा वेस्टइंडीज का ये खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Feb 02, 2019 10:55 pm IST,  Updated : Feb 02, 2019 10:55 pm IST

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ मां के निधन के बावजूद शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए मैदान में उतरे।

Alzarri Joseph- India TV Hindi
Alzarri Joseph Image Source : GETTY IMAGES

एंटिगुआ। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ मां के निधन के बावजूद शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए मैदान में उतरे। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, अल्जारी की मां शेरॉन का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं। टीम के साथी खिलाड़ियों ने अल्जारी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

मैच के तीसरे दिन दोनों टीमों के खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। 

वेस्टइंडीज टीम के मैनेजर रॉल लुइस ने कहा, "युवा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ की मां शेरॉन जोसफ की सूचना पाकर हम बहुत दुखी हुए। वह अब इस दुनिया में नहीं रहीं। हम ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि ये समय अल्जारी और उनके परिवार के लिए मुश्किल भरा है। उम्मीद करते हैं कि वो जल्द से जल्द इससे उबर जाएंगे। हम सभी की संवदेना उनके और उनके परिवार के साथ है।" 

तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले अल्जारी विंडीज टीम के हर्डल में मौजूद थे। टीम प्रबंधन ने उनके बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की पुष्टि की है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल