1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज का स्कोर 264/8

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज का स्कोर 264/8

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 24, 2019 12:23 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 12:23 pm IST

इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने 4 और बेन स्टोक्स ने 3 विकेट हासिल किए। वहीं, एक विकेट मोइन अली को मिला।

England vs West Indies- India TV Hindi
England vs West Indies Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 8 विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं। जैसे ही बेन स्टोक्स ने केमर रोच (0) को आउट किया वैसे ही दिन का खेल खत्म कर दिया गया। शिमरन हेटमायर (56) रन पर नाबाद हैं। मुकाबले में जेम्स एंडरसन की दूसरे स्पैल में शानदार गेंदबाजी की और एक समय मजबूत स्थिति में दिख रहे वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया।

एंडरसन के साथी खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड को इस मैच से बाहर रखा गया था और ऐसे में एंडरसन के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी थी। ऐसे में एंडरसन ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए 24 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिए। इनमें से तीन विकेट आखिरी सेशन में गिरे। वेस्टइंडीज का स्कोर आखिरी सत्र से पहले चार विकेट पर 240 रन था। शेइ होप, रोस्टन चेज और शिमरन हेटमायेर ने अर्धशतक लगाए।

इसके बाद एंडरसन ने होप को विकेट के पीछे लपकवाया। चेज और हेटमायर ने पांचवें विकेट के लिए 56 रन जोड़े। इस दौरान एंडरसन ने दूसरी नई गेंद से फिर विकेट चटकाए और अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। एंडसन ने अब तक (4), बेन स्टोक्स ने (3) और मोइल अली ने (1) विकेट हासिल किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल