1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज टीम से बाहर हुए शिमरोन हिटमायेर और इविन लेविस, जानिये क्या है कारण

वेस्टइंडीज टीम से बाहर हुए शिमरोन हिटमायेर और इविन लेविस, जानिये क्या है कारण

 Reported By: IANS
 Published : Feb 04, 2020 11:23 am IST,  Updated : Feb 04, 2020 11:23 am IST

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टॉप आर्डर बल्लेबाज डारेन ब्रावो की वापसी हुई है। साथ ही रोवमैन पॉवेल भी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।

Shimron Hetmyer- India TV Hindi
Shimron Hetmyer Image Source : AP

पोर्ट ऑफ स्पेन| शिमरोन हिटमायेर और इविन लेविस को फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने के बाद श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई वेस्टइंडीज की वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज के बयान के मुताबिक अच्छे फॉर्म में चल रहे हिटमायेर और लेविस फिटनेस की न्यूनतम कसौटी पर खरे नहीं उतरे।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टॉप आर्डर बल्लेबाज डारेन ब्रावो की वापसी हुई है। साथ ही रोवमैन पॉवेल भी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।

घुटने की चोट के कारण भारत दौरे पर नहीं जा सके फेबियन एलेन भी श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल किए गए हैं। जबकि अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी कीरन पोलार्ड टीम के कप्तान होंगे और शाई होप को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी मिली है।

कैरेबियाई टीम इस प्रकार है:- फेबियन एलेन, सुनील अम्बरीस, डारेन ब्रावो, रोस्टन चेज, शेल्टन कॉटरेल, जेसन होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, कीमो पॉल, कीरन पोलार्ड, निकोलन पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड और हेडन वॉल्श जूनियर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल