1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगले साल 2021 में बांग्लादेश का दौरा करेगी विंडीज टीम

अगले साल 2021 में बांग्लादेश का दौरा करेगी विंडीज टीम

 Reported By: IANS
 Published : Dec 16, 2020 02:47 pm IST,  Updated : Dec 16, 2020 02:47 pm IST

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम अगले महीने बांग्लादेश का दौरा करेगी, जहां वह तीन वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

Westindies- India TV Hindi
Westindies Image Source : PTI

सेंट जोंस (एंटिगा)| वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम अगले महीने बांग्लादेश का दौरा करेगी, जहां वह तीन वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे पर 20 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत करेगी। पहले दो मैच ढाका में खेले जाएंगे जबकि तीसरा और अंतिम वनडे 25 जनवरी को चटगांव में होगा।

दोनों टीमें तीन फरवरी से चटगांव में होने वाले मैच से टेस्ट सीरीज की शुरुआत करेगी। इसके बाद 11 फरवरी से ढाका में दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा।

Ind vs Aus : एडिलेड टेस्ट मैच से पहले चोट के बाद नेट्स में लौटे स्टीव स्मिथ, देखें Video

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सैद्धांतिक रूप से बांग्लादेश के दौरे को मंजूरी दे दी है, लेकिन अभी चिकित्सा और तारक विवरणों को अंतिम रूप देना बाकी है।

Ind vs Aus : कोहली के खिलाफ ख़ास प्लान लेकर मैदान में उतरेंगे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन 

अगर यह सीरीज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होती है तो कोरोना वायरस महामारी के बाद बांग्लादेश का यह पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल