1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब मैदान पर अंपायर ने ''मैं हूं डॉन'' गाने पर लगाए ठुमके, खिलाड़ी भूल गए खेल

जब मैदान पर अंपायर ने ''मैं हूं डॉन'' गाने पर लगाए ठुमके, खिलाड़ी भूल गए खेल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 28, 2017 05:19 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 05:19 pm IST

टीम इंडिया के स्टार ऑलरांडर रवींद्र जडेजा भले ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम में नहीं चुना गया हो, लेकिन उन्होंने अपने मायूस फैंस को एक वीडियो शेयर कर हंसने का मौका दिया है.

Umpire dances during a match- India TV Hindi
Umpire dances during a match

यूं तो क्रिकेट बेहद संजीदा खेल है जहां टीमें जीत के लिए जा जान लगा देती हैं. खिलाड़ियों से ज़्यादा अंपायर्स रहते हैं क्योंकि उनका एक ग़लत फ़ैसला न सिर्फ़ मैच का रुख़ बदल सकता है बल्कि टीमों में बदमज़गी भी पैदा कर सकता है. यही वजह है कि अंपायर ज़रुरत पड़ने पर कभी-कभी खिलाड़ियों से सख़्ती से भी पेश आते हैं. लेकिन क्रिकेट मैदान पर एक ऐसा वाक़्या देखने को मिला जिसे देखकर लोग लोटपोट हो गए.

दरअसल, टीम इंडिया के स्टार ऑलरांडर रवींद्र जडेजा भले ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम में नहीं चुना गया हो, लेकिन उन्होंने अपने मायूस फैंस को एक वीडियो शेयर कर हंसने का मौका दिया है. जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें मैच के दौरान खेल से ज्यादा अंपायर के डांस ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

इस वीडियो में मैच के बीच में एक अंपायर डांस करने लगता है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, यह वीडियो अब तक करीब 3 लाख लोग देख चुके हैं. अंपायर इस वीडियो में अगल-अलग गाने पर डांस करता है. इस अंपायर ने 'मैं हूं डॉन' गाने पर भी जमकर ठुमके लगाए.

खुद जडेजा भी इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पाए. उन्होंने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि 'ओह माई गॉड' अब और हंसी नहीं रोक सकता. जडेजा की इस पोस्ट पर फैंस ने भी अंपायर के इस डांस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने अंपायर को नाम गोटिया बताया, जो मुंबई के पनवेल का है. जबकि दूसरे ने कहा- काम नहीं मिलने से जूझ रहे एक्टर को अंपायर की जॉब मिली है.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल