1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट करने के लिए एरोन फिंच ने मांगी थी अंपायर से सलाह

जब विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट करने के लिए एरोन फिंच ने मांगी थी अंपायर से सलाह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 01:33 pm IST

गफ संभवत: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच इस साल जनवारी में बेंगलुरू में हुए वनडे की बात कर रहे थे जिसमें कोहली (89) और रोहित (119) ने 137 रन की साझेदारी की थी 

When Aaron Finch sought advice from umpire to dismiss Virat Kohli and Rohit Sharma- India TV Hindi
When Aaron Finch sought advice from umpire to dismiss Virat Kohli and Rohit Sharma Image Source : BCCI.TV

लंदन। विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी जब लय में होती है तो विरोधी टीम का गेंदबाजी आक्रमण बेहद साधारण नजर आता है और ऐसे ही एक मौके पर आस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच इतने बेबस हो गए कि उन्होंने इन दोनों को आउट करने के लिए अंपायर से सलाह मांग ली थी। जिस अंपायर से सलाह मांगी गई वह इंग्लैंड के माइकल गफ थे और उन्हें याद है कि उन्होंने फिंच से कहा था कि इसका तरीको तुम्हें खुद ढूंढना होगा। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2019 और 2020 में पिछली दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं सहित कुल 62 वनडे मैचों में अंपायर की भूमिका निभाने वाले 40 साल के माइकल गफ ने फिंच के साथ बातचीत का जिक्र किया जब कोहली और रोहित शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। 

गफ ने ‘विजडन क्रिकेट मंथली’ से कहा,‘‘मुझे याद है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच चल रहा था और विराट कोहली और रोहित शर्मा बड़ी साझेदारी कर चुके थे। मैं स्क्वायर लेग पर एरोन फिंच के करीब खड़ा था और मैच के दौरान उन्होंने मेरे से कहा कि इन दो दिग्गज खिलाड़ियों को खेलते हुए देखना अविश्वसनीय है।’’

ये भी पढ़ें - बाबर आजम ने चुनी भारत-पाकिस्तान की संयुक्त टी20 टीम, इन भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

गफ ने कहा,‘‘इसके बाद उन्होंने मुझसे से पूछा कि मैं उन्हें कैसी गेंदबाजी करता। मैंने उन्हें देखा और कहा ‘मैं जो काम कर रहा हूं उसमें खुश हूं। आपको जो करना है वह आप सोचिए’।’’ 

गफ संभवत: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच इस साल जनवारी में बेंगलुरू में हुए वनडे की बात कर रहे थे जिसमें कोहली (89) और रोहित (119) ने 137 रन की साझेदारी की थी और भारत ने 286 रन के लक्ष्य को तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था और 2-1 से बढ़त बनाई थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल